फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कर्मचारी नेताओं ने की लंबित एलटीसी बजट जारी करने की मांग

Thu, 26 Dec 2024 04:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एलटीसी बजट जारी न होने पर अली मोहम्मद की अध्यक्षता में नारेबाजी कर रोष जताते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बजट जारी न होने पर बुधवार को बैठक आयोजित कर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढ़ड़ा/कादमा। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के हजारों कर्मचारियों की अवकाश यात्रा रियायत (एलटीसी) लैप्स होने का खतरा मंडरा रहा है जबकि कर्मचारियों को वर्ष 2020-23 की एलटीसी अभी तक नहीं मिली है। सरकार को अविलंब लंबित एलटीसी जारी करवानी चाहिए। ये मांगें बुधवार को आयोजित बैठक में कर्मचारी नेताओं ने कीं। वहीं, बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने नारेबाजी कर रोष जताया
हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के राज्य प्रेस सचिव अली मोहम्मद, ब्रांच प्रधान सुमित कादयान, ब्रांच सचिव जयभगवान, ब्रांच खजांची रामचंद्र बिलावल, जिला प्रेस सचिव धर्मेंद्र हड़ोदा ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों को हर 4 वर्ष में एक बार देश-विदेश में घूमने के लिए एलटीसी दी जाती है। ब्लॉक वर्ष 2020-23 में हजारों कर्मचारियों की एलटीसी नहीं मिल पाई थी। इसके चलते प्रदेश सरकार ने ब्लॉक एक वर्ष के लिए बढ़ाते हुए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 घोषित की थी। दिसंबर के 25 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने एलटीसी का बजट जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 28
एलटीसी बजट जारी न होने पर अली मोहम्मद की अध्यक्षता में नारेबाजी कर रोष जताते कर्मचारी। संवाद

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

THAR SUV बनी आग का गोला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें