रॉयल्टी राशि की मांग को लेकर पिचौपा कलां के ग्रामीणों ने 27वें दिन भी दिया धरना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में रॉयल्टी की मांग के लिए ग्रामीणों ने 27वें दिन भी धरना जारी रखा। भूप सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। भूप सिंह ने कहा कि फसल कटाई का समय होने के बावजूद ग्रामीणों ने धरना जारी रखा।
भूप सिंह ने कहा कि खनन कंपनी नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। किसान नेता जगबीर घसोला ने कहा कि माइनिंग कंपनी की ओर से किसानाें का वाजिब हक हड़पा जा रहा है। यह किसी भी सूरत मेंं सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से जल्द बकाया राॅयल्टी दिलाने की मांग की है।