रॉयल्टी राशि की मांग को लेकर पिचौपा कलां जोन में मंगलवार को भी ग्रामीणों ने दिया धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव पिचौपा कलां में रॉयल्टी देने की मांग के लिए ग्रामीणों ने मंगलवार को भी धरना जारी रखा। पहाड़ क्षेत्र में मंजीत सांगवान की अध्यक्षता में 24वें दिन भी धरना जारी रहा।
मनजीत ने कहा कि प्रशासन की ओर से जल्द सुनवाई नहीं करने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि खनन कंपनी जानबूझ कर नियमों का उल्लंघन कर ग्राम पंचायत को नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीण कंपनी को राशि जमा करवाने की अपील कर रहे हैं। कंपनी ग्रामीण विकास की राशि हड़प रही है।
उन्होंने कहा कि कंपनी नियम अनुसार कार्य करें और पंचायत के खाते में राशि जमा करवाए। धरने पर देवेंद्र, कर्मवीर, राजू मान, फूल सिंह, सुरेंद्र, जसवीर, कृष्ण,पवन, आनंद, नवीन, राजकुमार, नरेंद्र, अमित, विकास, राजेंद्र सिंह, भीम सिंह आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो 35
गांव पिचौपा कलां पहाड़ी क्षेत्र में धरने पर बैठे सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी। स्रोत : धरना समिति