फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिना नोटिस दिए बर्खास्त करने पर कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

Wed, 13 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान में पहले भी हो चुका है धरना प्रदर्शन, अब फिर मामला सामने आने पर भड़के कर्मचारी, पुलिस भी पहुंची मौके पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के मुरारीलाल रासीवासिया आयुर्वेदिक कॉलेज व अस्पताल में तीन कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए बर्खास्त कर दिया गया। इसके विरोध में तीनों कर्मचारियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर धरना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर थाना पुलिस टीम ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन, कर्मचारी नहीं माने।
कर्मचारी राजबाला, धर्मेंद्र व रवि कुमार ने बताया कि कॉलेज में तीनों कर्मचारी 16 साल से काम कर रहे हैं। अब सोमवार को उन्हें अचानक बर्खास्त कर दिया गया। इससे पहले संस्थान प्रशासन की ओर से उन्हें किसी प्रकार का नोटिस व जानकारी नहीं दी गई। अब अचानक उन्हें बर्खास्त कर दिया और इसका कारण भी नहीं बताया गया। अब वे कारण पूछते हैं तो प्राचार्य व सचिव उन्हें देख लेने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को उन्होंने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और नौकरी बहाली की मांग की। मंगलवार को उन्होंने कॉलेज के आगे धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप है कि पहले प्रशासन कई कर्मचारियों को इसी तरह बिना नोटिस के अचानक नौकरी से निकाल चुका है। संस्थान प्राचार्य, प्रधान व सचिव आपस में मिलीभगत कर मनमानी व कर्मचारियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य व प्रधान से इस बारे में बात की तो इन तीनों कर्मचारियों की आवश्यकता नहीं बताई। अब कम वेतन में नए कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है।
शहर थाना एसआई ने सुबह मौके पर पहुंचकर धरना खत्म कराने की कोशिश की, लेकिन, कर्मचारी नहीं माने। अब उन्होंने प्रशासन से समाधान की मांग की है।


फोटो- 04
एमएलआर कॉलेज के बाहर धरना देते कर्मचारी। संवाद
फोटो- 05
धरना खत्म कराने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें