फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सब यूनिट प्रधान के साथ हुई मारपीट के विरोध में दिया धरना

Fri, 13 Sep 2024 03:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संघ पदाधिकारियों ने एक्सईएन से की मुलाकात, मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने झोझूकलां सब डिविजन में वीरवार को धरना दिया। इस दौरान सब यूनिट झोझूकलां प्रधान नरेश कुमार के साथ कुछ कर्मचारियों की ओर से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के विरोध में कार्रवाई की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने एक्सईएन के साथ मीटिंग भी की।
कार्यकारिणी प्रधान दिनेश ने कहा कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी मामले की पत्राचार से लीपापोती की जा रही है। जब तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सचिव जगबीर, कोषाध्यक्ष मुकेश, सहसचिव रविंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार ने सब यूनिट झोझूकलां प्रधान नरेश, सचिव अनीता ने धरना दिया। धरने में सांजरवास डिविजन से भी अनुबंधित कर्मचारियों ने भाग लिया।
फोटो- 16
झोझूकलां डिविजन में धरने पर बैठे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें