फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव घसोला की जमीन पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा

Wed, 08 Nov 2023 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जिले की विकासपरक योजनाओं का नक्शा देखतीं डीसी मनदीप कौर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में मेडिकल काॅलेज निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने गांव घसोला की जमीन चिह्नित की है। इतना ही नहीं प्रशासन ने ये प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए घसोला की करीब 50 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

डीसी मनदीप कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा अनुसार जिला में एक मेडिकल काॅलेज खोला जाना है। इसके लिए घसोला गांव की लगभग 50 एकड़ जमीन को चिह्नित करके स्वीकृति के लिए प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। डीसी ने बताया कि इसी प्रकार जिला कारागार के लिए भी 57 एकड़ भूमि का प्रस्ताव अनुमति के लिए सरकार को भेजा जा चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से लंबे समय से लंबित पड़े कई बड़े प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। नए लघु सचिवालय का कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होंने जिले के लिए तैयारी विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि न्यायिक परिसर निर्माण को लेकर जमीन स्थानांतरित करने के लिए सभी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। निर्माणाधीन लघु सचिवालय के पास ही लगभग 24 एकड़ भूमि में न्यायिक परिसर का भी निर्माण होना है।
विज्ञापन


- राजकीय कॉलेज के लिए 10 एकड़ जमीन चिह्नित
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हर जिला मुख्यालय पर सरकारी काॅलेज की घोषणा की हुई है। इसके अनुसार प्रशासन की ओर से भूमि का प्रस्ताव सरकार को भेजा जा रहा है। इसके लिए नई अनाज मंडी के साथ लगती लगभग 10 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें