फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेपरलेस होगा रजिस्ट्री का कार्य, केवल फोटो के लिए आना होगा

Tue, 23 Jun 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश के लोगों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक अहम प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री मंगलवार 23 जून को पेपरलेस रजिस्ट्रेशन कार्य के दूसरे चरण का शुभारंभ करेंगे। अब केवल फोटो के लिए आना होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि पिछले साल मुख्यमंत्री द्वारा पेपरलेस रजिस्ट्रेशन के पहले चरण की शुरुआत की गई थी। अब आठ माह तक इसके सफल संचालन और लोगों के सुझाव के साथ इस प्रक्रिया के दूसरे चरण का शुभारंभ होने जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार 23 जून को इसकी शुरूआत करेंगे।
उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली प्रणाली जैसी शुरूआत होने ने एक नए युग का आगाज होगा। हरियाणा प्रदेश में पेपरलेस रजिस्ट्री के शुभारंभ से ना केवल लोगों समय बचेगा बल्कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। इससे नागरिक अब घर बैठकर ही रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे।
विज्ञापन

उन्हें रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और उसके बाद विभिन्न स्तरों पर ऑनलाइन ही उसके दस्तावेजों की जांच होगी। नागरिक को एक समय दिया जाएगा और उसे केवल एक बार फोटो के लिए आना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें