फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संदिग्ध अवस्था में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, दोस्त पर हत्या का केस दर्ज

Sat, 25 Feb 2023 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। वार्ड-19 के घिकाड़ा रोड क्षेत्र निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके परिजनों ने एक महिला समेत तीन लोगों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने मृतक रामजस (47) की पत्नी सुशीला के बयान पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। डीएसपी हेडक्वार्टर विरेंद्र सिंह का कहना है कि सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में सुशीला ने बताया कि उसकी पति रामजस प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता था। उसके चार बच्चे हैं जिनमें दो बेटे व दो बेटियां हैं। सुशीला ने बताया कि लांबा निवासी सुनील उसके पति के साथ रहता था। 24 फरवरी को उसका पति सुनील के साथ अपनी गाड़ी लेकर प्रॉपर्टी की कोई डील करने गया था। रात करीब आठ बजे उसका पति और सुनील घर लौट आए थे। उसके बाद सुनील ने उसे रामजस के लिए खाना लाने के लिए कहा।
सुशीला के अनुसार कुछ देर बाद सुनील ने बताया कि रामजस ने खाना खा लिया है। इसके बाद सुनील घर जाने की बात कहकर वहां से निकल लिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि इसके बाद वह अपने अन्य परिजन के साथ रामजस के पास पहुंची तो वह बेसुध मिला। इसके तुरंत बाद परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे और वहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सुशीला का कहना है कि उसे संदेह है कि उसकी पति की हत्या हुई है और इसमें सुनील के अलावा एक महिला और कोहलावास निवासी एक अन्य व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

- परिजनों ने की बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने की मांग
शनिवार दोपहर शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे मृतक रामजस के परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराने की मांग की, ताकि सच सामने आ सके। पुलिस ने उनकी मांग और आरोपों को देखते हुए पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया है।
- मार्केट में थी चार से पांच करोड़ की रकम
मृतक के भांजे नवीन ने बताया कि उसके मामा का कारोबार ठीक चल रहा था। मार्केट में उनके करीब 4-5 करोड़ रुपये फंसे थे। सुनील के पास भी उसके मामा को करीब आठ लाख रुपये लेने थे। इसके अलावा एक शख्स से करीब 80 लाख रुपये उन्हें लेने हैं।
मृतक की पत्नी के बयान पर फिलहाल सुनील के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच के दौरान अगर किसी अन्य की संलिप्तता सामने आई तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने शराब में कुछ मिलाकर पिलाने का अंदेशा जाहिर किया है।
विज्ञापन

-वीरेंद्र सिंह, डीएसपी हेडक्वार्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें