फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भिवानी से दादरी स्थानांतरित होगा 27 दिव्यांगों का रिकॉर्ड, कवायद शुरू

Fri, 24 Feb 2023 06:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झोझूकलां में आयोजित कैंप का लाभ उठाने पहुंचे दिव्यांग।
विज्ञापन
झोझूकलां। क्षेत्र के दिव्यांगों का रिकॉर्ड भिवानी से दादरी स्थानांतरित कराने के लिए शुक्रवार को झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कैंप लगाया गया। 28 दिव्यांगों को कैंप में बुलाया गया और ये सभी दिव्यांग प्रक्रिया पूरी करने पहुंचे। इनमें से एक दिव्यांगत प्रमाण पत्र के लिए अयोग्य पाया गया जबकि 27 का डाटा वेरिफाई कराने के लिए ऑनलाइन भिवानी भेजा गया।
विज्ञापन

एडीसी अनुराग ढालिया ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने का अभियान शुक्रवार से शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र में जिला के अनेक दिव्यांगों के नाम के साथ उनकी विकलांगता का प्रमाण नहीं होने के कारण इस विशेषता को दर्ज नहीं किया जा सका है। इसलिए प्रशासन ने परिवार पहचान पत्र में दिव्यांगों के नाम के साथ उनकी सही पहचान दर्ज करवाने के लिए कैंप लगाने शुरू किए हैं। इसी कड़ी में झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंप का आयोजन किया गया। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक लगाए गए शिविर में 28 दिव्यांग पहुंचे। कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र ने इनकी जांच की।
- दिव्यांग आयोग के आयुक्त ने दिया था आदेश
चार दिन पहले हरियाणा दिव्यांग आयोग के आयुक्त राजकुमार मक्कड़ दादरी आए थे। उस दौरान उन्होंने दिव्यांगों की समस्याएं सुनी थीं। आयुक्त ने उस दौरान जिला प्रशासन को अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

- आज दादरी और कल बाढड़ा-बौंदकलां में लगेगा कैंप
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 25 फरवरी को दादरी सिविल अस्पताल में आर्थो, मेडिसिन, आई व ईएनटी के चिकित्सक दिव्यांगों की जांच करेंगे। इसके बाद 26 फरवरी को बाढड़ा पीएचसी और बौंदकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आर्थो, मेडिसिन, आई व ईएनटी रोग विशेषज्ञ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए शारीरिक जांच का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें