फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तीन हजार की आबादी मूलभूत सुविधाओं से वंचित

Sun, 06 Apr 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव हड़ौदी में कंडम पशु अस्पताल का भवन। संवाद
विज्ञापन
बाढड़ा मांगे हक
विज्ञापन


फोटो -01

गांव हड़ौदी में चौपाल का जर्जर भवन। संवाद

फोटो -02

गांव हड़ौदी में पशु अस्पताल का जर्जर भवन। संवाद
- हड़ौदी गांव में सार्वजनिक भवनों की कमी, गलियां कच्ची होने के साथ ही दूषित पानी की निकासी के उचित प्रबंध न होने से ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी

बाढड़ा। गांव हड़ौदी के ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। करीब तीन हजार की आबादी वाले गांव में सार्वजनिक भवनों की कमी है। जबकि पशु अस्पताल और चौपाल भवन जर्जर पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबा समय बीतने के बाद भी गांव में दूषित पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध नहीं हो पाए हैं। कई गलियां भी अभी कच्ची हैं। उन्होंने सरकार व प्रशासन से समस्याओं और सेवाओं की कमी पर संज्ञान लेते हुए समाधान करने की मांग की है।

ग्रामीण जगवीर चांदनी, ईश्वर, राजेश, धर्मपाल, पवन, सुनील कुमार व संजय आदि ने बताया कि अब भी गांव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं और दूषित पानी की निकासी न होने जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। लंबा समय बीतने के बाद भी सरकार और प्रशासन गांव में बनी सार्वजनिक भवनों की कमी दूर नहीं कर पाई है। इसका खामियाजा ग्रामीण भुगत रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दूषित पानी के लिए जो तालाब बनाया गया है, वह भी अनदेखी का शिकार है। पिछले काफी समय से तालाब ओवरफ्लो हो रहा है। इससे वातावरण दुर्गंधमय बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से समस्याओं पर संज्ञान लेकर समाधान कराने की मांग की है। वहीं, ग्राम पंचायत का तर्क है कि अधिकारियों के संज्ञान में तमाम समस्याएं लाकर जल्द समाधान कराया जाएगा।


ग्रामीण बोले- नहीं मिल पाईं मूलभूत सुविधाएं
- गांव में सार्वजनिक भवनों की कमी है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। गांव में बना पशु अस्पताल का भवन जर्जर हो चुका है। इसके नए सिरे से निर्माण की दरकार है।

-ईश्वर सिंह, ग्रामीण
- गांव में दूषित पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। इस बारे में प्रशासन को भी कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन, स्थिति जस की तस है।

-जगवीर चांदनी, ग्रामीण
- गांव के स्कूल की ओर जाने वाला रास्ता आधा कच्चा है। बारिश के दौरान विद्यार्थियों का वहां से गुजरना दूभर हो जाता है। इस रास्ते को पक्का कराने की मांग कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं।
-नरेश कुमार, ग्रामीण
- गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी बनी है। ग्रामीण इसका खामियाजा भुगत रहे हैं। लंबा समय बीतने के बाद भी गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पाई हैं। सरकार व प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन


-सुनील कुमार, ग्रामीण

वर्सन:
गांव की समस्याओं और सुविधाओं की कमी को प्रमुखता से अधिकारियों और प्रशासन के संज्ञान में लाया जाएगा। प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान कर मूलभूत सुविधाओं की कमी दूर करवा दी जाए।

-सुनील कुमार, सरपंच, हड़ौदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें