फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समय रहते धनासरी में नहीं बनाया नाला, बारिश हुई तो घरों में घुस गया पानी काला....

Tue, 15 Jul 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
धनासरी गांव की गली में भरे पानी से गुजरता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
फोटो 11 नहीं बना नाला, घरों में घुस गया पानी काला
विज्ञापन

धनासरी गांव के अंदर घर में घुसे पानी को बाल्टी से निकालता ग्रामीण। संवाद
फोटो 12
बोरवेल तक पहुंचा बारिश का पानी। संवाद
फोटो 13
धनासरी गांव की गली में भरे पानी से गुजरता ग्रामीण। संवाद
- दूषित पानी की निकासी का नाला न होने से गांव की गलियों व मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव, 15 घरों में भी घुसे पानी को लोगों ने बाल्टियों से बाहर निकाला
- विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में बनी नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कादमा। मानसून सीजन में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध न होने का खामियाजा धनासरी के ग्रामीणों को भुगतान पड़ रहा है। सोमवार शाम और रात को हुई बारिश का पानी गांव की गलियों और मुख्य सड़क के साथ करीब 15 घरों में भर गया। इसके कारण ग्रामीणों को परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। उन्होंने अधूरे इंतजामों पर नाराजगी जाहिर भी की।
धनासरी गांव में अभी नाला का निर्माण नहीं हुआ है। इससे दूषित पानी की निकासी ठप है। सोमवार शाम और रात को हुई झमाझम बारिश से गांव की गलियों में जलभराव हो गया। इतना ही नहीं, मुख्य सड़क के करीब 15 घरों के आंगन तक पानी पहुंच गया। पानी को बाल्टियों और डिब्बों से पानी निकालना पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार, इसके अलावा जल निकासी का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

धनासरी गांव के लोगों ने बताया कि हर साल मानसून सीजन में जलभराव होता है। बावजूद इसके बाद कोई संज्ञान नहीं ले रहा। इस बार भी स्थिति पहले की तरह ही है। अगर एक-दो अच्छी बारिश और हो जाती है तो फिर हालात विकट बन जाएंगे। समस्या का स्थायी समाधान न होने से वे परेशान हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार की बारिश का पानी भी घरों के अंदर घुस गया, जिससे घरेलू सामान का भी नुकसान हुआ है।
- विभाग से लेकर विधायक तक लगाई गुहार बेअसर
ग्रामीणों ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए वह विभाग और विधायक उमेद पातुवास से मिल चुके हैं। मानसून सीजन से पहले ही यह समस्या उनके समक्ष रखी गई, लेकिन, समय रहते किसी ने समाधान की तरफ ध्यान नहीं दिया। अधिकारी भी मूकदर्शक बने हुए हैं।
- बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गाें को हो रहीं दिक्कतें
ग्रामीण विकास, राजकुमार ठेकेदार, नरेंद्र सिंह, सतीश, संतलाल शर्मा आदि ग्रामीणों ने बताया कि गलियों और फिरनी पर जलभराव होने से ग्रामीण परेशान हैं। खासकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गाें को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


वर्सन
नाला निर्माण के लिए पंचायत के पास पर्याप्त बजट नहीं है। वैसे नाला निर्माण के लिए अभी जमीन मिली है। जल्द ही बजट आने की उम्मीद है। इसके तुरंत बाद नाला निर्माण करवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
-उर्मिला देवी, सरपंच, धनासरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें