फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सोमवीर कमोद दादरी तो संजय सरोहा बने बाढड़ा हलका प्रधान

Tue, 15 Jul 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 17
विज्ञापन

इनेलो की बैठक के दौरान पदाधिकारी। स्रोत : विज्ञप्ति
- इनेलो अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने की शिरकत
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। इंडियन नेशनल लोकदल अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह जाखड़ ने की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ने शिरकत की। प्रदेश प्रभारी वेद सिंह मुंडे, जिलाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला व पूर्व विधायक रणबीर सिंह मंदौला ने सहभागिता की। इस दौरान दादरी व बाढड़ा हलका प्रधान की घोषणा की गई।
विज्ञापन

सोमवीर कमोद को दादरी हलका प्रधान व संजय सरोहा को बाढड़ा का हलका प्रधान बनाया गया। जिलाध्यक्ष सूबे सिंह अटेला ने कहा कि केवल इनेलो ही एक ऐसा दल है, जो समाजसेवा करने को अपना धर्म मानता है। दिवंगत पूर्व उपप्रधानमंत्री देवीलाल ने हमेशा वंचितों, शोषितों, कमेरों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर उनके संघर्ष को आवाज उठाई थी।
विज्ञापन

इस मौके पर इनेलो युवा जिला अध्यक्ष दादरी बबलू श्योराण, आर्य ऊधम सिंह, समुंदर कोच, राहुल सांगवान, राम सिंह रंगा, बलजीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें