फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जल निकासी पर करोड़ों खर्च, हालात जस के तस

Sun, 15 Sep 2024 04:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वार्ड 14 स्थित दशनामी अखाड़े के सामने सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
शहर के विभिन्न क्षेत्रों से शनिवार शाम तक नहीं हो पाई शुक्रवार को हुई बारिश के पानी की निकासी, नई अनाज मंडी के सामने घुटनों तक पानी भरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनस्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने करोड़ों रुपये खर्च कर शहर में पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करवाने का दम भरा। शुक्रवार को हुई बारिश ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बारिश रुकने के 20 घंटे बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पाई। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
शनिवार सुबह तक शहर के मुख्य बाजार में पानी भरा रहा। हालांकि, इसके बाद पानी की निकासी हो गई। वहीं, शहर के रोहतक रोड, लोहारू रोड, रावलधी टी-प्वाइंट के समीप और मेजबान चौक से हुडा सेक्टर की तरफ जाने वाली सड़क पर पानी भरा रहा। इसके अलावा शहर की नई अनाज मंडी के सामने घुटनों तक पानी भरा रहा। ये स्थिति कनीना टी-प्वाइंट तक रही।
विज्ञापन

इसी प्रकार नई सब्जी मंडी के सामने भी मुख्यमार्ग पर पानी भरा रहा। इसके चलते ग्राहकों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। शनिवार शाम तक भी नई अनाज मंडी और सब्जी मंडी के सामने से पानी की निकासी नहीं हो पाई।
शहर निवासी जगदीश, जयभगवान, राजेश, सुनील, दीपेंद्र, रवि, संदीप और दीपक का कहना है कि प्रशासन ने छह माह पहले बारिश के पानी निकासी के पुख्ता प्रबंध करवाने का दम भरा था। करोड़ों खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी है।
- यहां भरा बारिश का पानी
रेलवे रोड, रविदास नगर स्थित दशनामी अखाड़ा, नई सब्जी मंडी के सामने, महेंद्रगढ रोड़, अनाज मंडी के सामने पानी भरा। वहीं, दादरी-चिड़िया मुख्यमार्ग पर दो से ढाई फीट तक पानी भरा रहा। यहां दुपहिया वाहन बंद हो गए। चालक गाड़ी को धक्का लगाकर बाहर निकालते नजर आए।

- दोनों पंपिंग स्टेशनों की तैयारियां अधूरीं
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर में भरने वाले बारिश के पानी निकासी के लिए दो नए पंपिंग स्टेशन बनाए हैं। इसके अलावा परशुराम चौक व काठ मंडी से डूंगरवाला जोहड़ तक लाइन बिछाने पर करीब बीस करोड़ की रुपये राशि खर्च की। इतनी बड़ी राशि खर्च करने के बाद भी शहर में जलभराव की समस्या बरकरार रहना लोगों में चर्चा का विषय है।

- दुकानदारी हो रही प्रभावित
रेलवे रोड निवासी संजू स्वामी, लक्ष्मणदास, सुभाष डावरा, जगदीशचंद्र, बालाराम सैनी ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के लाख दावों के बावजूद दुकानों के सामने जलभराव की स्थिति बन गई। दुकानों के सामने पानी भरने के कारण दुकानदारी पर विपरीत असर पड़ रहा है।

- मोटरों के कनेक्शन नहीं, पंपिंग स्टेशन पर लगा है ताला
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, डूंगरवाला जोहड़ में फिलहाल दो अस्थायी मोटरों के सहारे पानी की निकासी की जा रही है। दूसरी ओर पंपिंग स्टेशन पर लगीं नई मोटरों के अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं हुए हैं। कीकरवासनी गोगा वाला जोहड़ पानी से लबालब है, लेकिन, पंपिंग स्टेशन पर कोई कर्मचारी नहीं होने से वहां ताला लगा हुआ है।
विज्ञापन

वर्सन:
चिड़िया रोड पर भरे पानी की निकासी के लिए जेनरेटर की व्यवस्था की जा रही है। ताकि, यहां पानी उठाने के लिए मोटर लगाई जा सके। अन्य जगहों से भी पानी निकासी जल्द ही करवा दी जाएगी।
-रामपाल सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
फोटो: 30
दादरी- चिड़िया रोड पर भरे पानी में बंद हुई बाइक पर बैठे दो बच्चे व धक्का लगाकर बाहर निकालता चालक। संवाद
फोटो: 31
पुरानी सब्जी मंडी रोड पर भरे पानी से गुजरतीं महिलाएं। संवाद
फोटो: 32
नई सब्जी मंडी के सामने भरा बारिश का पानी। संवाद
फोटो: 33
वार्ड 14 स्थित दशनामी अखाड़े के सामने सड़क पर भरा पानी। संवाद
फोटो: 34
महेंद्रगढ़ रोड पर भरे पानी से गुजरते वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें