बाढड़ा। भाकियू महासचिव महेंद्र सिंह जेवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह भारतीय किसान पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
भाकियू अध्यक्ष हरपाल सिंह भांडवा ने बताया कि भाकियू किसानों के हितों के लिए संघर्ष करने वाली पार्टी है। इसमें शामिल पदाधिकारी किसी राजनैतिक दल से चुनाव नहीं लड़ सकता है। लंबे समय तक किसानों की आवाज उठाने वाले संगठन के महासचिव महेंद्र सिंह जेवली भारतीय किसान पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, इसीलिए उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। संवाद