फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: व्यवस्था में झोल, लेवल में नहीं सीवर मैनहोल...हादसों का अंदेशा

Sun, 10 Aug 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
वार्ड 18 स्थित एमसी कॉलोनी में चबूतरे पर बना सीवर मैनहोल। संवाद
विज्ञापन
ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन

फोटो: 09
वार्ड-17 में विमानन पतन वाली गली में बनाया गया लेवल से ऊंचा सीवर मैनहोल। संवाद

फोटो:10
वार्ड 18 स्थित एमसी कॉलोनी में चबूतरे पर बना सीवर मैनहोल। संवाद

फोटो:11
वार्ड 19 में धंसा पड़ा सीवर मैनहोल का ढक्क्न। संवाद
:::::::::::::::::
- वार्ड-17, 18 व 19 में 50 सीवर मैनहोल का लेवल नहीं दुरुस्त, कहीं सड़क से ऊंचे तो कहीं धंसे
- क्षतिग्रस्त ढक्कनों को भी विभाग ने अब तक नहीं बदला
::::::::::::::::::
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के वार्ड-17, 18 व 19 में सड़क के लेवल से ऊंचे व धंसे सीवर मैनहोल लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वार्डवासियों की ओर से समस्या के समाधान के लिए कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन, नतीजा सिफर रहा। उदासीनता का आलम यह है कि लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या जस की तस बरकरार है। इससे हादसों का खतरा बना है।
शहर के वार्ड 17, 18 व 19 में 20 से अधिक सीवर मैनहोल लेवल से ऊंचे बने हुए हैं। वहीं, 30 से अधिक मैनहोल के ढक्कन टूटे या धंसे पड़े हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को आर्थिक और मानसिक पीड़ा सहन करनी पड़ रही है। वहीं, कई मैनहोल के हालात तो ऐसे बने हैं कि हल्का वजन पड़ने के साथ ही बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

वार्डवासियों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वे कई बार चंपापुरी स्थित मुख्य कार्यालय में शिकायत भी दे चुके हैं, लेकिन, अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। विभाग की लापरवाही के चलते लोगों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से कोई बड़ा हादसा होने से पहले समस्या का तुरंत समाधान करवाने की मांग की है।



किस वार्ड में क्या है सीवर मैनहोल की अव्यवस्था
1- वार्ड-17: वार्ड 17 स्थित विमान पतन वाली गली में 5 सीवर मैनहोल सड़क के लेवल से काफी ऊंचे बने हुए हैं। वहीं, 5 मैनहोल के ढक्क्न टूटे या धंसे पड़े हैं। हालात ऐसे बने हैं कि थोड़ा सा भार पड़ने की स्थिति में कभी भी कोई बड़ा हादसा वाहन चालकों के साथ हो सकता है।

2- वार्ड-18: वार्ड-18 स्थित एमसी कॉलोनी की मुख्य प्रवेश गली में 3 मैनहोल चबूतरों पर बनाए हुए हैं। वहीं, 9 मैनहोल धंसे पड़े हैं। यहां से गुजरने वाले वाहन अक्सर ऊंचे मैनहोल से भिड़ते रहते हैं, जिससे वाहन चालकों को आर्थिक व मानसिक नुकसान उठाना पड़ता है।


3- वार्ड-19: वार्ड-19 स्थित 27 फुटा रोड के अलावा पूर्ण नगर, बूस्टिंग स्टेशन के पास 10 मैनहोल धंसे पड़े हैं। मैनहोल पुराने होने के कारण जर्जर हो गए हैं। यहां से गुजरने वाले वाहनों के दबाव में आने के कारण स्थिति और भी खराब हो सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मैनहोल के ढक्कन बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन



वर्सन:
हमारे विभाग के पास अब तक लेवल से ऊंचे व धंसे सीवर मैनहोल संबंधी कोई भी शिकायत नहीं आई है। अगर शहर में सीवर मैनहोल धंसे या लेवल से ऊंचे हैं तो जल्दी ही उनका समाधान करवा दिया जाएगा।

-मोहनलाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें