पेज नंबर तीन की प्रस्तावित लीड:
खोरड़ा के ग्रामीण लंबे समय से झेल रहे समस्याओं का दंश, समाधान न होने से विभाग के खिलाफ बना रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव खोरड़ा में ग्रामीणों को लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी खल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जर्जर चौपाल भवन, पंचायत भवन आदि समस्याएं हैं। इनके अलावा दूषित पानी की निकासी और कच्ची गलियों का भी समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से समस्याओं और सेवाओं की कमी पर संज्ञान लेते हुए समाधान की मांग की है।
ग्रामीण श्यामलाल, ओमप्रकाश, अनिल, विकास करतार, देवराज व कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि गांव में अब तक न तो पंचायत भवन है न ही पशु अस्पताल बना है। स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है। अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशु अस्पताल भी नहीं है। पशुपालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। वहीं, गलियों में जगह-जगह दूषित पानी भरा होने से बीमारियां फैलने का अंदेशा बना रहता है। इस संंबंध में सरपंच रामफल ने बताया कि प्रशासन व अधिकारियों से मिलकर गांव में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग करेंगे।
ग्रामीण बोले : लंबा समय बीतने पर भी नहीं हुआ समाधान
- दूषित पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में प्रशासन को भी कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन, अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-विकास कुमार, ग्रामीण
- गांव के समीप ढाणी के रास्ते कच्चे हैं। स्कूल व श्मशान घाट को जाने वाले रास्ते का भी अभी निर्माण नहीं किया गया है। वहीं, स्कूल के सामने दूषित पानी भरा रहता है। इससे परेशानी का सामना करना पड़ता है।
-अनिल कुमार, ग्रामीण
- स्कूल को जाने बाला रास्ता कच्चा है। बारिश के मौसम में बच्चे दूषित पानी में गिर जाते हैं। इस बारे में प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया है, अब तक ध्यान नहीं दिया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
-श्यामलाल, ग्रामीण
- सार्वजनिक व स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं होने से लोगों को दूसरे गांव जाना पड़ता है या किसी निजी चिकित्सक का सहारा लेना पड़ता है। सरकार को गांव में पशु चिकित्सक तैनात करना चाहिए। ताकि, पशुपालकों को गांव में ही सुविधा मिल सके।
-ओमप्रकाश, ग्रामीण
फोटो 25
गांव खोरड़ा में कच्ची गली होने से भरा दूषित पानी। संवाद
फोटो -26
विकास कुमार।
फोटो - 27
अनिल कुमार।
फोटो -28
श्यामलाल।
फोटो -29
ओमप्रकाश।