फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और कच्ची गलियों का दंश झेल रहे ग्रामीण

Tue, 01 Oct 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
निमड़ बड़ेसरा के लोग झेल रहे मूलभूत सुविधाओं का दंश, इस बार चुनावी मुद्दा बनीं गांव की समस्याएंसंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। गांव निमड़ बडेसरा में कच्ची गलियां व स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से लोगों में रोष बना हुआ है। पशु चिकित्सक तैनात नहीं हैं। गलियों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। प्रशासन व विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण राकेश चहल, दिलबाग, मास्टर राजबीर, राजेश, विजय आदि ने बताया कि गांव में 2005 में पशु अस्पताल का निर्माण हुआ था। आज तक डाॅक्टर की तैनाती नहीं हो सकी है। पशु अस्पताल के भवन की दो बार मरम्मत की गई है। गांव में गलियों में पेयजल की लाइन बिछाई गई थी, जिससे गलियां जर्जर हो गईं। इनकी मरम्मत नहीं की जा रही है। जगह-जगह दूषित पानी भरा रहता है। उन्होंने बताया कि करीब पांच साल पहले करीब 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। ये पिछले काफी समय से खराब हैं। इसे लेकर ग्रामीण कई बार विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैंं।
विज्ञापन



ग्रामीण बोले : लंबा समय बीतने के बाद भी नहीं मिल पाईं मूलभूत सुविधाएं
- गांव में पशु चिकित्सक नहीं होने से पशु पालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर विभाग व प्रशासन को कई दफा अवगत करवा चुके हैं। अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है।
-पंकज, ग्रामीण
- पेयजल लाइन बिछाने के लिए गलियों को उखाड़ दिया गया था। अब जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। गलियों में दूषित पानी भरा रहता है। ग्रामीणों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।
-प्रवीण, ग्रामीण



- जगमग योजना के तहत करीब पांच साल पहले स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं। अब ये पिछले काफी समय से खराब हैं। गलियों में अंधेरा पसरा रहता है। इससे लोगों को गुजरते समय दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन


-राकेश चहल, ग्रामीण
- लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इससे काफी दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन को स्वास्थ्य सेवाओं समेत दूषित पानी की निकासी के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।
-सोमबीर सिंह, ग्रामीण



फोटो - 35

गांव निमड़ बडेसरा में गली में फैला कीचड़। संवाद
फोटो - 36
पंकज।

फोटो -37
प्रवीण।

फोटो -38
राकेश चहल।
फोटो -39
सोमबीर सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें