संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू ने दादरी लघु सचिवालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना दिया। किसानों ने खराब हुई कपास की फसल की स्पेशल गिरदावरी की मांग की। धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान हरपाल भांडवा ने की।
हरपाल ने कहा कि वर्षा ने किसानों की ग्वार, बाजरा व कपास की फसल को बर्बाद कर दिया। इससे उत्पादन में गिरावट के आसार पैदा हो गए हैंं। सरकारी तंत्र पूरी तरह चुप्पी साधे हुए हैं। प्रशासन को तुरंत प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों की स्पेशल गिरदावरी करवा किसानों को मुआवजा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जल्द ही स्पेशल गिरदावरी के आदेश जारी नहीं हुए तो यूनियन आंदोलन करने को मजबूर होगी। किसान नेता ने कहा कि किसानों की छह माह की मेहनत पर पानी फिर गया। स्पेशल गिरदावरी करवाकर किसानों को आर्थिक मदद दी जाए। इस मौके पर रामअवतार, ओमप्रकश, ऋषिपाल, हरपाल, रणधीर, सतयवीर, राजेंद्र सिंह, कमल सिंह मौजूद रहे।
फोटो 40
उपायुक्त राहुल नरवाल को स्पेशल गिरदावरी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते भाकियू पदाधिकारी। संवाद