कारी धारणी गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी, नए जनप्रतिनिधि से ग्रामीणों को समाधान की आस
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव कारी धारणी में कच्ची गलियां, स्वास्थ्य सेवाएं न होने व पशु अस्पताल का निर्माण नहीं होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर ग्रामीण प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं।
ग्रामीण सदीप, सुरेश, भूपसिंह, रामसिंह, करतार आदि ने बताया कि गांव में अब तक फिरनी का निर्माण नहीं हुआ है। वहीं, राजकीय विद्यालय भी इस फिरनी पर स्थित है। बारिश के मौसम में स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, गांव में अब तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है।
ग्रामीणों ने बताया कि पशु अस्पताल नहीं होने के कारण पशु पालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आवश्यक सुविधाएं न होने से लोगों में रोष बना हुआ है।
ग्रामीण बोले : लंबे समय से झेल रहे परेशानी
-गांव में अब तक फिरनी का निर्माण नहीं होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानियां होती हैं। वहीं, बरसात के मौसम में फिरनी से गुजरना मुश्किल हो जाता है। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-रणधीर, पूर्व सरपंच
- पशु अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण पशुपालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्राइवेट चिकित्सक से उपचार महंगा पड़ता है। इससे पशुपालकों को काफी आर्थिक नुकसान होता है।
-संदीप सांगवान, ग्रामीण
- लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं। अलग-अलग मंच पर मांग उठाने पर भी दिक्कतें दूर नहीं हुईं।
-सोनू, ग्रामीण
- गांव में फिरनी व गलियां कच्ची होने के कारण दूषित पानी भरा रहता है। इससे मक्खी-मच्छर पनप रहे हैं। बीमारियां फैल रही हैं। प्रशासन से मांग है कि गांव में गली का निर्माण किया जाए। सुविधाओं की कमी दूर हो।
सुमेर, ग्रामीण
फोटो - 37
गांव कारी धारणी में कच्ची फिरनी। संवाद
फोटो-38
पूर्व सरपंच रणधीर।
फोटो-39
संदीप सांगवान।
फोटो-40
सोनू ।
फोटो-41
सुमेर।