फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साइकिल यात्रा निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

Fri, 04 Oct 2024 05:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांवड़ गांव में खिलाड़ियों के सहयोग से स्वीप टीम ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव सांवड़ में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार स्वीप टीम की ओर से साइकिल यात्रा निकाली गई। इसके माध्यम से टीम ने ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
स्वीप टीम सदस्य अनिल फोगाट ने बताया कि यात्रा की शुरुआत ग्रामीण कल्याण समिति के अध्यक्ष विकास भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर की। यात्रा में सांवड़ के नेटबाल खिलाड़ियों ने भाग लिया और साइकिल पर जागरूकता संबंधी बैनर गांव में घूमे और लोगों को मतदान संबंधी नारे लगाकर जागरूक किया। उन्होंने खिलाड़ियों के उत्साह व कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ियों का यह जज्बा देशभक्ति दर्शाता है। हर युवा को अपने क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए योगदान देना चाहिए। इस मौके पर शिवकुमार भारद्वाज, कर्ण सिंह, वीरेंद्र सिंह, गौरव कौशिक, नरेंद्र यादव, अली मोहम्मद, अजय व मनीष आदि मौजूद रहे।
फोटो - 20
सांवड़ में साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाते विकास भारद्वाज। स्रोत : स्वीप टीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें