फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 31 दिसंबर तक पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं उद्यमी युवा

Sun, 29 Dec 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेज चार की प्रस्तावित लीड:
विज्ञापन

पहले तीन स्थान पर रहने वाले युवाओं को गणतंत्र दिवस पर इनाम राशि देकर डीसी करेंगे सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के आईटीआई पास उद्यमी युवाओं को गणतंत्र दिवस पर सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसमें पहले तीन स्थानों पर आने वाले युवाओं को सरकार की ओर से इनाम राशि दी जाएगी और प्रथम युवा को राज्यस्तर पर अपने बिजनेस को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा।

हरियाणा सरकार की ओर से सभी जिलों में सफल उद्यमियों को पुरस्कृत करने की योजना लागू की गई है। इसके तहत अपना सफल उद्यम स्थापित करने व चलाने में श्रेष्ठ रहने वाले उद्यमी युवाओं को सम्मानित किया जाता है। इस बार भी युवाओं को जिला मुख्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर डीसी मुनीश शर्मा युवाओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

आवेदन के लिए विभाग की ओर से कुछ शर्तें रखी गई हैं। इनके अनुसार युवा आवेदन कर सकते हैं। इनमें आवेदक युवा हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए। साथ ही वह किसी भी राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त किया हुआ होना चाहिए। इसमें केवल इंजीनियरिंग ट्रेड व इसके उप ट्रेड प्रशिक्षु ही भाग ले सकते हैं। उद्यमी युवा का एक साल का टर्नओवर 3 लाख रुपये होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार गांव रावलधी स्थित राजकीय नोडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 31 दिसंबर 2024 से पहले आवेदन जमा करवा सकता है। आवेदन फार्म विभाग की वेबसाइट www.itiharyana.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद निर्णायक टीम युवाओं में से प्रथम तीन उद्यमियों का चयन करेगी। इसमें उनका कार्य, आज के समय में कितनी मांग है और कितना टर्नओवर हो रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य पैमानों के आधार पर श्रेष्ठ उद्यमी का चयन कर उसे राज्यस्तर पर ले जाया जाएगा।
इसका मुख्य उद्देश्य हरियाणा में स्थित राजकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षित युवाओं में स्वरोजगार स्थापित करने की भावना को प्रोत्साहित करना है।

किस स्तर पर मिलेगी कितनी इनाम राशि
जिलास्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को जिला मुख्यालय इनाम देगा। इसमें पहले स्थान पर रहने वाले उद्यमी युवा को 10 हजार, दूसरे स्थान पर 7.50 हजार और तीसरा स्थान पाने वाले युवा को 5 हजार रुपये इनाम दिया जाएगा। इसके बाद राज्यस्तर पर प्रथम रहने वाले युवा उद्यमी को 50 हजार, दूसरा स्थान हासिल करने वाले युवा को 40 हजार और तीसरे स्थान पर रहने वाले युवा को 30 हजार रुपये इनाम राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्सन:
विभाग की ओर से योजना शुरू की गई है। इसके लिए अब एक ही दिन बाकी है। इच्छुक उम्मीदवार अपने दस्तावेज आईटीआई में जमा करवाएं और किसी भी जानकारी के लिए भी सोमवार को आईटीआई में आ सकते हैं।
-श्रीनिवास जांगड़ा, प्रभारी, नोडल आईटीआई
फोटो-05
गांव रावलधी स्थित नोडल आईटीआई, जहां जमा होंगे आवेदन। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें