संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों की एक अनूठी योजना शुरू की है। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर तक बढ़ाई गई है।
अतिरिक्त उपायुक्त विश्वजीत चौधरी ने बताया कि प्रदेश में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन/नई प्रौद्योगिकियां/अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं, जिनमें नवीन प्रचार परियोजनाएं शामिल हों।
ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं।