चरखी दादरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दादरी में मंगलवार को सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें में प्रिया ने प्रथम स्थान, भावना एवं कोमल ने द्वितीय स्थान तथा ध्रुव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने विद्यार्थियों को सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जनसेवा एवं राष्ट्र कल्याण की भावना से प्रेरित होकर समाजोपयोगी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आपदा राहत एवं अन्य सामाजिक सेवा कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
मेरा सपनों का भारत विषय पर हुई जिलास्तरीय स्पर्धा
चरखी दादरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत स्थानीय पीएम श्री स्कूल में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर जिलास्तरीय भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य युवाओं में देश प्रेम, सामाजिक दायित्व और एक सशक्त, आत्मनिर्भर व भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।उपायुक्त मनदीप कौर ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही कल के भारत की तकदीर लिखेगा। ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। क्षेत्र के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। संवाद