फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद नहीं होंगे निजी स्कूल, कल डीसी को सौंपेंगे बसों की चाबियां

विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रामौतार शर्मा के साथ विभिन्न स्कूलों के संचालक। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के 30 अप्रैल तक पहली से आठवीं तक की कक्षाएं न लगाने के आदेशों के खिलाफ प्राइवेट स्कूल संचालक एसोसिएशन अपनी आवाज मुखर करती जा रही है। सोमवार को आयोजित बैठक में दादरी इकाई ने भी सरकार के आदेशों के बावजूद अपने स्कूल खुले रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने घोषणा की कि अगर सरकार ने कल तक फैसले से नहीं लिया तो 14 को जिला के सभी प्राइवेट स्कूल संचालक अपनी बसें लेकर डीसी कार्यालय पहुंचकर चाबियां सौंप देंगे। इसी कड़ी में 15 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों को ताला जड़कर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल जिला एसोसिएशन की बैठक सोमवार दोपहर बाद तीन बजे आर्यन स्कूल में आयोजित हुई। बैठक करीब ढाई घंटे चली और इसमें बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने शिरकत की। प्रदेश अध्यक्ष रामौतार शर्मा ने कहा कि स्कूल खोलते समय अधिकारियों या सरकार से डरने की जरूरत नहीं है। अगर कोई टीम स्कूलों में कार्रवाई के लिए पहुंचती है तो एसोसिएशन और स्कूल संचालक एक दूसरे के साथ हैं। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को दादरी जिला के प्राइवेट स्कूल संचालक स्कूलों के सभी वाहन लेकर दादरी डीसी ऑफिस पहुंचेंगे और वहां वाहनों की चाबियां सौंपकर धरना देंगे। इसके बाद 15 अप्रैल को जिला शिक्षा अधिकारी जयप्रकाश संभ्रवाल और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों को ताला जड़कर शाम पांच बजे तक धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर तब भी सरकार फैसला वापस नहीं लेती है तो 20 अप्रैल से शुरू होने वालीं बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर 19 अप्रैल को भिवानी शिक्षा बोर्ड कार्यालय के गेट को ताला जड़ा जाएगा और चेयरमैन, सचिव या अन्य अधिकारी को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
एक साल से स्कूल बंद होने से डगमगाई व्यवस्थाएं
जिला प्रधान सुरेश सांगवान ने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी सरकार के इस गलत फैसले के विरोध में उतर चुकी है। प्रदेश कार्यकारिणी के फैसले का सम्मान करते हुए सभी प्राइवेट स्कूल संचालक संस्थाओं को खुला रखें। सचिव विक्रम फौगाट ने कहा कि एक साल से स्कूल बंद होने के चलते व्यवस्थाएं पहले ही डगमगाई हुई हैं और अब सरकार ने फिर से स्कूलों को बंद रखने के आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट स्कूल संचालक अब इन आदेशों का पालन करने की स्थिति में नहीं हैं। दादरी जिले में करीब 150 निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन

स्कूलों में पहुंचे अधिकारी, एसोसिएशन ने किया विरोध
प्रधान सुरेश सांगवान और सचिव विक्रम फौगाट ने कहा कि सोमवार को जो स्कूल खुले थे, उनमें से कुछ में अधिकारी जायजा लेने पहुंचे हैं। इस पर रामौतार शर्मा ने कहा कि स्कूल संचालकों को घबराने की जरूरत नहीं है। वे अपने स्कूल खुले रखें।
स्कूल संचालकों के दो फाड़ होने पर फूटा दर्द
बैठक में एसोसिएशन पदाधिकारियों का स्कूल संचालकों के दो फाड़ होने का दर्द भी झलका। जिला प्रधान सुरेश सांगवान ने कहा कि एसोसिएशन के फैसले के बावजूद कई संचालक अपने स्कूलों को बंद कर चुके हैं, जबकि यह निर्णय प्रदेश स्तर पर हो चुका है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी संचालक अपने स्कूल खुला रखें।
ये रहे मौजूद
बैठक में केएन स्कूल संचालक प्रीतम फौगाट, आदर्श स्कूल बौंदकलां संचालक कृष्ण यादव, एपीएस संचालक नवीन श्योराण, डीपीएस निदेशक मुन्नालाल गुप्ता व प्राचार्य पूनमचंद गुप्ता, नरसिंह चाहर, लोकेश गुप्ता समेत 70 स्कूलों के संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें