फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेमिनार में नशाखोरी रोकथाम विषय पर प्रस्तुत किए विचार

Sun, 15 Mar 2026 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 एपीजे महाविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मौजूद छात्राएं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। एपीजे सरस्वती स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय में शनिवार को नशाखोरी रोकथाम विषय पर आधारित सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में छात्राओं को नशे की रोकथाम के उपायों से अवगत कराया गया। साथ ही नशे से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्राचार्या स्नेहलता ने बताया कि नशा करने से स्वास्थ्य में गिरावट आती है। विभिन्न प्रकार के रोग सेजोफ्रेनिया, मानसिक रोग, फेफड़ों का गलना, किडनी का फेल होना आदि से व्यक्ति ग्रस्त हो जाता है। प्राचार्या स्नेहलता ने छात्राओं को नशे की शुरुआत में ही जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने बताया कि नशे की शुरुआत दोस्तों में शौक के तौर पर होती है। सेमिनार में सुमन किन्हा, डाॅ. सुमन, मोनिका, बबीता रोहिला व ज्योति सिंह बघेल उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें