फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से कचरा उठान के लिए एजेंसी से अनुबंध करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने एजेंसी हायर करने की तैयार कर ली है। इसके तहत साफ-सफाई से लेकर कचरा उठान का ठेका एजेंसी को दिया जाएगा। हाउस की बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है और अब प्रशासनिक स्वीकृति के लिए फाइल निदेशालय भेजी गई है। नप अधिकारियों का तर्क है कि निदेशालय से स्वीकृति मिलते ही टेंडर आमंत्रित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर की आबादी और दायरे के अनुसार नगर परिषद के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसके चलते पिछले लंबे समय से कई वार्डों में सफाई व्यवस्था बेपटरी है। आलम यह है कि शहर में सफाई करने वाले नप कर्मचारियों के वार्ड से ही नियमित कचरे का उठान नहीं हो रहा। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए नगर परिषद ने अब सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एजेंसी हायर करने की योजना तैयार की है। इसके लिए फाइल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
करीब एक सप्ताह पहले आयोजित हुई बैठक में भी इस मसले पर पार्षदों से चर्चा की गई थी और सभी ने इस पर सहमति जताई थी। पार्षदों की सहमति मिलने के बाद नप अधिकारियों ने इसकी फाइल मंजूरी के लिए निदेशालय भेज दी है। सूत्रों के अनुसार इसे जल्द ही प्रशासनिक स्वीकृति मिल जाएगी। इसके तुरंत बाद टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे और फिर अलॉटमेंट व वर्क ऑर्डर जारी कर एजेंसी से कचरे का उठान कराया जाएगा। इसके तहत शहर के 21 वार्ड और बाजार भी कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

20 टन निकलता है प्रतिदिन कचरा
दादरी शहर की अगर बात करें तो 21 वार्डों और बाजार से प्रतिदिन 20 टन कचरा निकलता है। इस कचरे के निस्तारण के लिए नप के वाहन प्रतिदिन 300 किलोमीटर से अधिक दूरी तय करते हैं। इसके बावजूद कुछ वार्ड नियमित कचरा उठान से वंचित रह जाते हैं। एजेंसी हायर करने के बाद कचरा उठान की जिम्मेदारी तय हो जाएगी।
ये हैं नप के पास संसाधन
संसाधन- संख्या
ट्रैक्टर-ट्रॉली-5
स्वीपिंग मशीन-1
ऑटो टीपर-27
थ्री व्हीलर-1
डंपर प्लेजर-1
लोडर-1
सफाई कर्मचारी- 220
हाथ रेहड़ी-30
तीन पहिया रिक्शा-20
हाउस की बैठक में प्रस्ताव पास हो चुका है और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए फाइल हमने निदेशालय भेज दी है। वहां से स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना हमारा लक्ष्य है।
विज्ञापन

बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें