फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आईटीआई में दाखिले के लिए बुधवार को पहली मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। पहली लिस्ट में जिन आवेदकों का नाम आया है वो अपने दस्तावेजों की जांच के साथ 27 अगस्त तक फीस जमा करवा सकते हैं। इस समय अवधि के बाद दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन

पहली लिस्ट में रावलधी स्थित महिला राजकीय आईटीआई की चार ट्रेड में 32 छात्राओं के नाम जारी किए गए हैं। वहीं, सांतौर स्थित राजकीय आईटीआई में पहली लिस्ट में पांच ट्रेड में 58 विद्यार्थियों के नाम जारी किए गए हैं। इसके अलावा कादमा स्थित राजकीय आईटीआई की छह ट्रेड में 36 विद्यार्थियों के नाम जारी किए गए है। पहली लिस्ट में जारी किए गए विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज संबंधित आईटीआई में जाकर वेरिफाई करवाने होंगे। इसके बाद विद्यार्थी 27 अगस्त तक ऑनलाइन लिंक के जरिये अपने कोर्स की फीस को जमा करवा सकते हैं।
ये रहेगा चार कट ऑफ लिस्ट का शेड्यूल
पहली लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी अपने दस्तावेजों को संबंधित आईटीआई में जाकर 24 से लेकर 26 अगस्त तक दस्तावेजों की जांच करानी होगी। इसके बाद 27 अगस्त तक वो अपनी फीस जमा करवा सकते हैं। इसके बाद बची हुई सीटों का ब्योरा 29 अगस्त को जारी किया जाएगा। दूसरी मेरिट लिस्ट दो सितंबर को जारी की जाएगी और इसमें शामिल आवेदक पांच सितंबर तक दस्तावेजों की जांच करवा सकेंगे। इसके बाद फिर बची सीटों का ब्योरा जारी किया जाएगा, ताकि तीसरी कट ऑफ लिस्ट की प्रक्रिया पूरी की जा सके। तीसरी मेरिट लिस्ट 13 सितंबर को जारी होगी और 17 तक फीस जमा करवा सकते हैं। चौथी मेरिट लिस्ट 22 सितंबर को जारी होगी और इसके लिए 26 सितंबर तक फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

जानिये...किस आईटीआई में कितने आवेदकों का आया नाम
1. महिला आईटीआई रावलधी
ट्रेड का नाम - पहली लिस्ट में जारी नाम
कोपा- 13
बेसिक कोस्मेटोलॉजी- 14
सिविंग तकनीकि- 2
एसओटी- 3
=
2. राजकीय आईटीआई सांतौर
ट्रेड का नाम- पहली लिस्ट में जारी नाम-
ड्रेस मेकिंग- 10
फिटर- 12
वेल्डर- 11
पलंबर- 11
इलेक्ट्रिशियन- 14
=
3. राजकीय आईटीआई कादमा-
ट्रेड का नाम- पहली लिस्ट में जारी नाम
कोपा (एससीवीटी)- 6
कोपा (एनसीवीटी)- 6
इलेक्ट्रिशियन- 6
वेल्डर- 6
फिटर- 6
सिविंग तकनीकि- 6
पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों का नाम लिस्ट में जारी किया गया है वो समय से अपने दस्तावेजों को वेरिफाई करवाएं और अपनी फीस जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

सुरजीत सिंह, प्राचार्य, महिला आईटीआई रावलधी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें