फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रसाद वितरण कर संपन्न किया प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

Mon, 18 Nov 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिवसीय समारोह का रविवार को हुआ समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के परशुराम चौक स्थित ऐतिहासिक बड़ा शिव मंदिर में भगवान श्रीराधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा समारोह रविवार को संपन्न किया गया। इसमें मंदिर के पुजारी दिनेश शास्त्री ने पूजा व भोग लगाया और प्राण प्रतिष्ठा कर श्रद्धालुओं की मांग पूरी की।
विज्ञापन

रमेश फोगाट ने बताया कि समापन पर शहर में विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा निकाली गई। पंडित दिनेश शास्त्री ने बताया कि मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। यह न केवल भक्तों की आस्था को सशक्त करता है, बल्कि, धार्मिक और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक भी है। समारोह में धर्मपाल जांगड़ा, महावीर कौशिक, रतनलाल बजाज, रोहताश शर्मा, अमित प्रेम, सोमदत्त भारद्वाज, हरिराम, प्रवीन गर्ग, नरेश शर्मा और जितेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-14
ऐतिहासिक शिव मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल भक्त। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें