चरखी दादरी। प्रजापति समाज के परिवारों को पात्रता प्रमाणपत्र वितरित करने के लिए समारोह का आयोजन किया जाएगा। पात्र परिवारों को प्रमाणपत्र वितरित कार्यक्रम 13 अगस्त को सुबह 10 बजे स्थानीय लघु सचिवालय में होगा, जिसमें भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वह प्रजापति परिवारों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। संवाद