वीरवार को भिवानी जिला कारागार में पहुंचे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजीव काजला, जेल प्रबंधन की ओर से की गईं व्यवस्थाओं का किया अवलोकन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सीजेएम संजीव काजला ने वीरवार को भिवानी जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल प्रशासन की ओर से की गईं व्यवस्थाओं का जायजा लिया जबकि कैदियों व बंदियों से बातचीत भी की।
सीजेएम ने कहा है कि जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है।
सीजेएम ने पुरुष बैरक का भी निरीक्षण किया। कैदियों के रहन-सहन, खान-पान, पुस्तकालय, साफ-सफाई व चिकित्सा सेवा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी कैदियों से पूछा।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए से कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक राय साहब सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
फोटो 10
भिवानी कारागार में कैदियों और बंदियों से बातचीत करते सीजेएम संजीव काजला। स्रोत : जनसंपर्क विभाग