फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रुपये उधार न देने पर दोस्त को पीटा, शराब की बोतल से भी किया वार

Fri, 08 Nov 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां निवासी घायल के बयान पर पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों पर दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। रुपये उधार न देने पर दो युवकों ने दोस्त को पीटा। घायल का आरोप है कि उस पर शराब की बोतल से भी वार किए गए। हमले से पहले दोनों आरोपियों ने घायल दोस्त के साथ शराब भी पी। अब बौंदकलां थाना पुलिस ने घायल के बयान पर दोनों युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में कस्बा निवासी दिनेश ने बताया कि वह फेरी लगाता है। 5 नवंबर को वह अपनी पत्नी भावना को मायके छोड़ने के लिए दिल्ली गया था। शाम छह बजे उसके पास दो युवकों का फोन आया। उन्होंने पार्टी करने के लिए उसे खेत में बुला लिया। जब वह खेत में पहुंचा तो उसने एक को 200 व दूसरे को 300 रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में एक युवक शराब ले आया और तीनों ने शराब पी। इसके बाद दोनों युवक उससे 100 रुपये उधार मांगने लगे। जब उसने देने से मना किया तो आरोपियों ने उस पर बोतल से हमला किया और मारपीट की। बाद में वह सीएचसी पहुंचा और अपना उपचार कराया। अब उसने पुलिस से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें