बीडीपीओ कार्यालय में आयुष्मान कार्ड शिविर का उद्घाटन करते हुए विधायक उमेद पातुवास।
बाढड़ा। आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को किसी भी बीमारी में मुफ्त उपचार के रूप में काफी राहत मिल रही है। अब सभी परिवारों के लोगों को इस योजना में शामिल किया गया है। यह बात विधायक उमेद पातुवास ने कस्बे के बीडीपीओ कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील हड़ौदी की मौजूदगी में आयोजित आयुष्मान कार्ड शिविर का उद्घाटन करने के बाद लाभपात्रों को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों में 70 वर्ष व उससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए घर के समीप ही आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। बीमारी से पीड़ित होने पर प्रदेश भर के सरकारी व गैरसरकारी चिकित्सा संस्थानों में मुफ्त इलाज मिलता है। विधायक ने कहा कि यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। विधायक ने कहा कि पिछले दिनों सीएम नायब सिंह सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव से मुलाकात कर बाढड़ा में 100 बेड के अस्पताल, सीएचसी गोपी, कादमा, झोझूकलां में अत्याधुनिक मशीनें लगाने व रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति करवाने की मांग की है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष शमशेर पंचगावां, आढ़ती एसोसिएशन अध्यक्ष हनुमान शर्मा, राजेंद्र शर्मा कारी, पूर्व चेयरमैन संंदीप बाढड़ा, मुंशीराम जांगड़ा, राजेश बाढड़ा, प्रदीप बाढड़ा, सुनील पिलानिया, हवा सिंह आदि मौजूद रहे।