फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में पूनम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला महाविद्यालय झोझूकलां में सोमवार को संस्कृत एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें बीए तृतीय वर्ष की पूनम ने प्रथम, एमए द्वितीय वर्ष की भागवती ने द्वितीय और प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम सांगवान ने छात्राओं को महर्षि वाल्मीकि के जीवन से प्रेरणा लेने और उनकी शिक्षाओं को अपने व्यवहार में अपनाने का संदेश दिया। विजेता छात्राओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमित्रा कुमारी, डॉ. सुशीला कुमारी, रीना देवी व छात्राएं उपस्थित रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो- 8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें