फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: तालाब में पशुओं के लिए बनाया रैंप पहली बार पानी छोड़ते ही टूटा

Tue, 20 Aug 2024 02:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव मांढ़ी केहर में तालाब का रैंप गिरने पर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मांढ़ी केहर के ग्रामीणों ने नारेबाजी कर जताया रोष, घटिया निर्माण सामग्री प्रयोग करने का भी आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव मांढ़ी केहर तालाब में पशुओं के लिए बनाया गया रैंप पहले ही दिन पानी छोड़ने पर टूट गया। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं, जल्द समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव में विरोध जताने का एलान किया।
सरपंच अशोक कुमार व समाजसेवी प्रीतम शर्मा ने बताया कि पशुओं के पानी के लिए जोहड़ का निर्माण करवाया गया है। नहर से पाइपलाइन के माध्यम से पानी जोहड़ में डाला गया। ग्रामीणों ने कहा कि जोहड़ की गहराई बहुत अधिक है। इसलिए रैंप बनाया गया है। रैंप पहले ही दिन टूट गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि निम्न स्तर की निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इसके कारण पहली बार पानी डालते ही रैंप गिर गया। रैंप टूटने पर पशु हादसे का शिकार हो सकता है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समाधान न होने पर वे शासन और प्रशासन का विरोध करेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच अशोक कुमार, प्रीतम शर्मा, सुंदर सिंह, राजपाल डांगी, सुखेंद्र, सुखमोज, नंबरदार जयभगवान, पंच नवरत्न, रमेश कुमार, महिपाल, संजय, शमशेर दहिया, शेरसिंह, दिनेश, विनोद, राकेश, नरेश, राजू, विजय, जसबीर, रामकरण, आनंद सिंह, रत्न सिंह, राजकुमार, राजेंद्र, रामबीर आदि मौजूद रहे।
इस संबंध में जेई अभिषेक ने बताया कि पानी का पाइप सीधे रैंप पर छोड़ दिया गया। इससे पानी से कटाव पड़ गया। जल्द ही इसे ठीक करवा दिया जाएगा।

फोटो - 18
गांव मांढ़ी केहर में तालाब का रैंप गिरने पर नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें