फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पश्चिमी हवाएं चलने प्रदूषण के स्तर में आया सुधार, दिनभर खिली धूप

Thu, 21 Nov 2024 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में बुधवार को मौसम साफ और शुष्क रहा। इससे लोगों को धुंध से राहत मिली और दिनभर धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में तापमान स्थिर बना रहा। वायु प्रदूषण का स्तर 346 एक्यूआई रहा जबकि मंगलवार को 363 एक्यूआई दर्ज किया गया था। हवा की गति 9 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बुधवार को पश्चिमी हवाएं चलने से प्रदूषण के स्तर में थोड़ा सुधार आया है।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण का स्तर शाम छह बजे औसतन एक्यूआई 346 दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 46 एक्यूआई रहा। बुधवार सुबह से ही आसमान साफ रहा। सुबह सवा सात बजे हल्की धूप खिल गई। दिन में धूप तेज बनी रही जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम ढलते ही फिर से मौसम में ठंडक बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी की वजह से इसका असर मैदानी राज्यों पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ठंड और प्रभाव दिखाएगी। ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। प्रदूषण का स्तर ज्यादा होने पर आंखों में जलन हो रही है। खासकर दमा एवं श्वास रोगियों को ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्होंने ने कहा कि आने वाले समय में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। इस बार दो माह तक कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ सकती है। सर्दी सीजन में 20 से 25 दिन कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें