फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध

Wed, 25 Sep 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को जिला उपायुक्त राहुल नरवाल ने जारी किया आदेश, 22 अक्तूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक रहेगा प्रतिबंध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिलाधीश राहुल नरवाल ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। उपायुक्त की ओर से जारी आदेशानुसार प्रतिबंध 22 अक्तूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा।
दिवाली, गुरुपर्व, क्रिसमस और नए साल की पूर्व संध्या जैसे विशेष अवसरों पर ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति होगी, लेकिन केवल सीमित समय के लिए। जिलाधीश की ओर से जारी आदेश में कहा कि जनहित में ग्रीन पटाखों और बेरियम साल्ट को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारित आदेश में बताया गया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163, विस्फोटक अधिनियम, 1884 और विस्फोटक नियमों द्वारा प्रदत्त शक्तियों के तहत 22 अक्तूबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक की अवधि के लिए ग्रीन पटाखों और बेरियम साल्ट को छोड़कर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री, उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें