फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्कूल में घुसकर युवक ने चुराया सामान, सीसीटीवी में कैद

Wed, 25 Sep 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल संचालक ने शिकायत के साथ पुलिस को सौंपा सीसीटीवी फुटेज, अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव शिशवाला स्थित एक निजी स्कूल को बीती रात चोर ने अपना निशाना बना लिया। स्कूल परिसर से एक युवक 80 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया। अब स्कूल संचालक की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भावेश ने बताया कि वह शिशवाला का निवासी है। गांव के बादल पर रोड दो स्कूलों का संचालन कर रहा है। इसमें एक स्कूल रेड रोज 2004 से व लिलिपुट प्ले स्कूल 2021 से चला रहा है। उसने बताया कि 23 सितंबर की रात को लिलिपुट स्कूल में चोर ने सेंधमारी की और एक कुर्सी, एक एलईडी, एक इन्वर्टर बैटरी व एक बड़ा स्पीकर चोरी कर लिया।
विज्ञापन

24 सितंबर को जब शिक्षक स्कूल पहुंचे तो उन्हें दरवाजा खुला मिला और सामान की जांच करने पर उपरोक्त सामान चोरी मिले। बाद में शिक्षकों ने उसे यह जानकारी दी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। टीम ने मौका मुआयना किया और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- नकाब पहने हुए था चोर, सीसीटीवी फुटेज में आया नजर
चोरी की घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इसमें एक नकाबपोश युवक कमरे में आता है और सारा सामान उठाकर ले जाता है। चोर ने स्कूल के चारों ओर दीवार पर लगी जाली भी काट दी और यहीं से चुराया गया सामान ले गया। स्कूल संचालक ने अंदेशा जाहिर किया है वारदात में और लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें