फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षद की शिकायत पर भाजपा नेता के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
computer - फोटो : computer05.JPG
विज्ञापन
राशन वितरण को लेकर झूठी अफवाह फैलाना एक भाजपा नेता को भारी पड़ गया। वार्ड-14 की पार्षद ऊषा मेहरा की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पार्षद ऊषा मेहरा ने बताया कि उनके वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने व्हाट्स एप ग्रुप बनाया हुआ है। ग्रुप में उक्त व्यक्ति ने संदेश डाला है कि सभी वार्डों के पार्षदों के पास सरकार ने आम व्यक्तियो को वितरित करने के लिए सूखा राशन पहुंचा दिया है। लोग अपने वार्ड के पार्षद से संपर्क करके अपनी सामग्री ले सकते हैं और यह बिल्कुल निशुल्क है। वहीं, पार्षद ने बताया कि उनके पास किसी भी प्रकार का सूखा राशन सरकार की तरफ से नहीं भेजा गया है। उक्त व्यक्ति लोगों को भ्रमित कर रहा है और लोग बार-बार उनके घर के चक्कर काट रहे हैं। इससे सोशल डिस्टेंसिंग की उल्लंघना भी हो रही है।
पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सूत्रों की मानें तो आरोपी भाजपा के एक मोर्चा का जिला अध्यक्ष है। वहीं, सिटी थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि पार्षद ऊषा मेहरा की शिकायत पर तेजपाल चौहान नामक शख्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और 188 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और रविवार शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें