फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, आईजी ने परखी दंगा नियंत्रण कंपनियों की तैयारी

Thu, 29 Oct 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दंगा नियंत्रण में तैयारियां परखते हुए आईजी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस महानिरीक्षक साउथ रेंज ओपी नरवाल ने बुधवार को दादरी पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। उन्होंने दंगा नियंत्रण कंपनी ए और बी सहित महिला पुलिस दस्ते की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जवानों की शारीरिक दक्षता, ऑपरेशनल तत्परता और रणनीति परखी गई।
विज्ञापन

ओपी नरवाल ने मॉक ड्रिल देखी। उन्होंने आधुनिक दंगा निरोधक उपकरणों की भी जांच की। पुलिस महानिरीक्षक को सलामी गार्ड ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। जवानों ने भीड़ नियंत्रण, आंसू गैस के इस्तेमाल और बल प्रयोग का प्रदर्शन किया। ओपी नरवाल ने कहा तनावपूर्ण परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की पूर्व तैयारी, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता बेहद जरूरी है।
कानून व्यवस्था और पुलिस की मुस्तैदी
ओपी नरवाल ने जवानों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य दायित्व समाज में शांति और कानून का राज कायम रखना है। उन्होंने असामाजिक तत्वों से सख्ती से निपटने का निर्देश दिया। साथ ही, निर्दोष नागरिकों की सुरक्षा और मानवाधिकारों का सम्मान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पुलिस महानिरीक्षक ने महिला पुलिस कंपनी के अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि दादरी पुलिस किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार है। जवानों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें