फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को भी दबिश देती रहीं पुलिस टीमें

Sat, 28 Feb 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को भी पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देती रहीं। अभी तक पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों की ओर से दादरी के अलावा दूसरे जिलों में भी दबिश दी जा रही है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पुलिस जल्द इस मामले में और खुलासे कर सकती है। वहीं वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं पर भी जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने एसआईटी का गठन किया है।
बता दें कि गत 24 फरवरी को एक छात्रा दादरी के एक गार्डन में बेसुध अवस्था में मिली थी। इसके बाद उसे उपचार के लिए दादरी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने चार युवकों पर उसकी बेटी को कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने और दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे जिसके आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, हत्या, पॉक्सो सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। शुक्रवार को छात्रा के शव का अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

खाप फोगाट आई समर्थन में
इस मामले में अब सर्वजातीय खाप फोगाट भी पीड़ित परिवार के समर्थन में आ गई है। सर्वजातीय खाप फोगाट के प्रधान सुरेश फोगाट ने कहा कि बेटी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो खाप बड़ा कदम भी उठा सकती है। उन्होंने कहा कि खाप फोगाट हमेशा अत्याचार के विरोध में खड़ी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें