फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 27 जगहों पर नाकाबंदी कर पुलिस टीमों ने जांचे 562 वाहन, 27 के काटे चालान

Sun, 18 Jun 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह 4 बजे तक स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया। छह घंटे चले अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 27 स्थानों पर नाकाबंदी कर 562 वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराध की रोकथाम के लिए सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक अधिकारी थाना व चौकी प्रभारी, थाना व चौकी में तैनात टीम के साथ गश्त, पैदल गश्त व नाकाबंदी पर तैनात रहे।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर पुलिस द्वारा स्पेशल रात्रि गश्त अभियान चलाया गया है। इस दौरान विभिन्न टीमों द्वारा होटल, रेस्टोरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों की गहनता से जांच की गई। जिले में तैनात सभी राइडर, पीसीआर ने गश्त की है। महिला पुलिस ने भी गश्त व नाकाबंदी पर अपनी उपस्थिती दर्ज कराई है।
उन्होंने बताया कि जिले में 27 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से जांच की गई और 50 सार्वजनिक स्थानों की जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 27 वाहनों के चालान किए गए। इस दौरान 16 लोगों के पर्चे अजनबी काटे गए। तीन व्यक्तियों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 99 बोतल देसी शराब, 43 बोतल अंग्रेजी शराब, 143 बोतल बीयर बरामद की गई। इसके अलावा एक उद्घोषित अपराधी को भी काबू किया गया ।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस समय-समय पर ऐसे अभियान चलाती है। शनिवार रात चलाए गए नाइट डोमिनेशन अभियान में टीमों को कई सफलताएं भी हाथ लगीं। भविष्य में भी ये मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन

-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें