फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कनीना टी-पॉइंट पर रातभर पुलिस की नाकाबंदी, 122 वाहनों की जांच, 22 के चालान

Sat, 10 Oct 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिस कर्मचारी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस महानिदेशक हरियाणा के निर्देशों पर दादरी पुलिस ने अपराधियों, असामाजिक तत्वों और नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। 8 और 9 अक्तूबर की मध्यरात्रि दादरी-चिड़िया रोड स्थित कनीना टी-पॉइंट नाके पर पुलिस ने सघन जांच की। अभियान की कमान डीएसपी धीरज कुमार ने संभाली, जबकि निरीक्षक बलवान नाका प्रभारी के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

16 पुलिसकर्मियों की टीम ने रातभर नाके से गुजरने वाले छोटे-बड़े वाहनों की जांच की। इस दौरान कुल 122 वाहनों को रोककर उनके दस्तावेज और संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 22 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी।
संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश
डीएसपी धीरज कुमार ने पुलिसकर्मियों को नाके पर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या गतिविधि को नजरअंदाज नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों और नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के लिए सीमावर्ती मार्गों पर निगरानी जरूरी है। जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें