फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशीले पदार्थ, तस्करों व संदिग्ध लोगों की तलाश के लिए पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान

Sat, 06 Dec 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
झुग्गी-झोपड़ियों में जांच करती पुलिस टीम।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले में नशीले पदार्थों, नशा तस्करों व संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए पुलिस का तलाशी अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दादरी सिटी पुलिस थाना प्रबंधक निरीक्षक सुनील कुमार व उनकी टीम ने डॉग स्क्वाड को साथ लेकर नशीले पदार्थों, उनका सेवन करने वाले लोगों व नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए स्थानीय भगवान वाल्मीकि नगर व झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। बस स्टैंड पर भी चेकिंग की।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि एसपी अर्श वर्मा के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व व्यापार में लिप्त लोगों को पकड़ने और नशीले पदार्थों का सेवन करने वालों की तलाश के लिए जिला पुलिस अभियान चला रही है।
पुलिस टीम ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर डॉग स्क्वाड के साथ तलाशी ली लेकिन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। कोई भी संदिग्ध मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी संदिग्ध स्थानों पर बारीकी से जांच की और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध शराब या अन्य कोई नशा करने वालों, संदिग्ध लोगों और अपराधियों की धरपकड़ पर जोर दिया। पुलिस ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों और आमजन से पूछताछ भी की।
एसपी अर्श वर्मा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जिला पुलिस का सहयोग करें। किसी प्रकार की कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नजर आए तो तुरंत डायल 112 या निकटतम पुलिस थाना, चौकी में सूचना दें। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित व आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें