फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: पत्नी की आंखों में मिर्च डालकर 23 लाख लूटने की सूचना पुलिस को दी, जांच में निकली झूठी

Sat, 18 Feb 2023 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस कंट्रोल रूम में 23 लाख रुपये लूटने की झूठी सूचना देने का मामला सामने आया है। ऐसा करने वाले हड़ौदी निवासी दलवीर के खिलाफ बाढड़ा थाना पुलिस ने धार-182 के तहत केस दर्ज किया गया। आरोपी के पास से पुलिस ने पांच लाख रुपये नकद बरामद भी किए हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी दलवीर गांव हड़ौदी में उमरवास रोड पर खेत में मकान बनाकर रहता है। 15 फरवरी की रात को उसने पुलिस को सूचना दी कि जमीन बेचने के बाद उसके पास आए रुपये घर पर रखे थे। तीन लोग उसके घर आए और पत्नी की आंखों में मिर्च डालकर 23 लाख रुपये ले गए। कंट्रोल रूम में आई सूचना के आधार पर ईआरवी, अटेला कलां चौकी और बाढड़ा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
संदीप कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दलवीर की 20 बीघा जमीन राजस्थान के लिखवा छाबड़ा में थी। इस जमीन को उसने 45 लाख में बेचा था। इसकी एवज में उसे 23 लाख रुपये नकद और 10 लाख व 12 लाख रुपये के दो चेक जमीन खरीदने वाले व्यक्ति ने दिए थे। पुलिस को दी लूट की सूचना में दलवीर ने बताया कि वो बच्चों के साथ बरसाना गया था और घर पर त्रिपुरा निवासी उसकी पत्नी अकेली थी। इसी का फायदा उठाकर तीन लोग उसके घर से रुपये ले गए। जांच में उसकी ये कहानी मनघड़ंत मिली।
विज्ञापन

- 14 लाख रुपये दिए दो व्यक्तियों को
पुलिस की जांच में सामने आया कि दलवीर ने एक शख्स को 10 लाख जबकि दूसरे को चार लाख रुपये नकद दिए थे। इसके अलावा पांच लाख रुपये दलवीर के पास से बरामद हुए। इस मनघड़ंत कहानी के जरिये वो अपने भाइयों को उनके हिस्से के रुपये नहीं देना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें