फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नशे के जाल पर पुलिस का शिकंजा हेरोइन बरामदगी में दो आरोपी काबू

Sun, 07 Jun 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। सीआईए स्टाफ दादरी ने जिले में नशे के जाल पर शिकंजा कसा है। युवक से 9.55 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में शनिवार को टीम ने आरोपी नितिन निवासी छपार व राजेश निवासी मंदोला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश ने बताया कि वीरवार सांय सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई विशाल के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अमित, सिपाही दिनेश, ईएचसी संदीप तथा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में गश्त व अपराध रोकथाम ड्यूटी पर मौजूद थी।
पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गांव छपार निवासी नितिन गांव के पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड स्थित चौपाल के निकट चिट्टा बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है और नशा करने वाले लोगों को हेरोइन उपलब्ध करा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। पुलिस टीम को देखकर एक युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए काबू कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने खुद को नितिन गांव छपार निवासी बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की पहनी हुई लोवर की जेब से एक पॉलीथिन 9.55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रथामिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें