फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दो जगहों से छह जुआरियों और एक सट्टा खाइवाल को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो जगह से दबोचे छह जुआरी, एक सट्टा खाइवाल को दबोचा
विज्ञापन

स्पेशल स्टाफ टीमों ने झोझूकलां क्षेत्र में वीरवार शाम दी दबिश, सदर थाना पुलिस ने छपार ठेका के समीप से सट्टा खाइवाल को किया काबू
चरखी दादरी/झोझूकलां। स्पेशल स्टाफ और सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों से सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज किए हैं। छह आरोपी रुपये दांव पर लगाकर ताश खेल रहे थे जबकि सातवां शराब ठेका के पास सट्टा खाइवाली कर रहा था। छह आरोपियों के खिलाफ झोझूकलां थाने और सातवें के खिलाफ सदर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई शमशेर सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि झोझूकलां में कलियाणा मोड़ के समीप तीन लोग रुपये दांव पर लगाकर ताश खले रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर तीन आरोपियों को 1800 रुपये की नकदी समेत काबू कर लिया। उनकी पहचान यूपी के बुलंदशहर निवासी मनोज सैनी, राजस्थान के चुरु जिले के भोजाण निवासी खुशीराम और असावरी निवासी राकेश के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने रामलवास-झोझू खुर्द कच्चा रास्ते पर जुआ खेल रहे यूपी के बुलंदशहर निवासी अनिल, श्यामसुंदर और अमित को 3020 रुपये की नकदी समेत गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि सदर थाना पुलिस टीम ने छपार ठेका के समीप सट्टा खाइवाली करने पर छपार निवासी भान सिंह को काबू किया है। उसके पास से 1020 रुपये बरामद हुए और सदर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें