फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की सूचना पर पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती से पकड़ा नशा तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की सूचना पर सिटी थाना पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती से एक नशा तस्कर को दबोचा है। आरोपी सचिन उर्फ सन्नी मूलरूप से कलानौर के गुढाण का रहने वाला है और फिलहाल वाल्मीकि बस्ती में रह रहा है। उसके पास से 52 ग्राम चरस और 60 ग्राम गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ सिटी थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी एक किराना स्टोर के समीप मादक पदार्थ बेच रहा था।
विज्ञापन

पीएसआई हरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम वह अपने टीम के साथ रोहतक चौक पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उसी दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से सूचना मिली कि रोहतक के गांव गुढाण निवासी सचिन उर्फ सन्नी नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है और इस समय वाल्मीकि बस्ती में एक किराना स्टोर के पास नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम वहां पहुंची और छवि किराना स्टोर के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को संदेह के आधार पर काबू कर लिया।
पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन उर्फ सन्नी बताया। उसके पास मादक पदार्थ होने का संदेह होने के चलते पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में उक्त युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी पेंट की दाहिनी जेब से गांजा की 11 थैली और चरस की 7 थैली बरामद हुईं। गांजा का वजन 52 ग्राम और चरस का वजन 60 ग्राम मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें