फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महिला से पहले की गाली-गलौज, फिर संबंध बनाने को बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। झोझूकलां क्षेत्र निवासी एक सेवानिवृत्त सैनिक की पत्नी से गाली-गलौज और अनैतिक संबंध बनाने की बात कहने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर झोझूकलां थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति सेना से सेवानिवृत्त है और अब खेती करता है। छह जून शाम करीब साढ़े सात बजे वो घर पर अकेली थी जबकि उसका पति खेत में गया हुआ था। इस दौरान एक युवक उनके गेट पर आया और उससे गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद आरोपी ने महिला से उसके साथ संबंध बनाने की बात कही। शिकायतकर्ता महिला के अनुसार युवक के गाली-गलौज करने की वीडियो उसने अपने मोबाइल में बना ली। महिला ने शिकायत के साथ वीडियो भी पुलिस को सौंपी है। झोझूकलां थाना पुलिस ने इस संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें