फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीसीटीवी के जरिये कंट्रोल रूम की निगरानी में रहेंगे पुलिस नाके

Wed, 23 Aug 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कंट्रोल रूम में नाकों की हलचल देखतीं एसपी नितिका गहलोत।
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में लगे पुलिस नाकों की हर हलचल पर अब अधिकारियों की निगाह रहेगी। इसके लिए पांच नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनका कंट्रोल लघु सचिवालय में रहेगा। पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर फिलहाल पांच नाकों पर ये व्यवस्था की गई है और बाकी पुलिस नाकों को भी जल्द कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन लोगों की सुरक्षा व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा ले रहा है। पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने आधुनिक तकनीकों की स्थिति का जायजा लेने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया इसके अलावा उन्होंने स्थानीय नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण भी किया।
पुलिस अधीक्षक ने दादरी शहर में लोहारू चौक, रावलधी बाईपास, समसपुर- कनीना टी प्वाइंट, फव्वारा चौक आदि पुलिस नाकों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। उन्होंने नाकों पर मौजूद पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। एसपी ने कहा कि नाकों को सीसीटीवी के जरिये पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने पर एक तरफ जहां अपराधियों पर अंकुश लगाने व उनकी पहचान करने में आसानी होगी तो वहीं वहां से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों सहित दूसरे संदिग्ध वाहनों की निगरानी की जा सकेगी। इसके अलावा यहां तैनात पुलिसकर्मियों की भी निगरानी रखी जा सकेगी और पता चलेगा कि वे महत्वपूर्ण नाका स्थल पर कितनी गंभीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करते हैं।
विज्ञापन




राइडर, पीसीआर में लगाया जीपीएस
पुलिस विभाग की सभी राइडर, पीसीआर व सभी एसएचओ के सरकारी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इन पर भी अब कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जा सकेगी। इससे उनकी लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी और ये भी पता चल सकेगा कि गश्त में कितनी गंभीरता बरती जा रही है।

डायल 112 के रिस्पॉन्स टाइम में सुधार के दिए निर्देश
एसपी नितिका गहलोत ने डायल 112 प्रोजेक्ट का भी अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि डायल 112 की टीमें अच्छा काम कर रही हैं। इस सेवा को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए रिस्पॉन्स टाइम को कम करना होगा।


व्यापारियों से किया सीसीटीवी कैमरे लगवाने का आह्वान
पुलिस अधीक्षक ने जिले के आमजनों से भी सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि दुकानदार, व्यापारिक संगठन व आमजन अपने प्रतिष्ठानों व चौराहों पर सीसीटीवी लगवाएं। इनसे अपराध होने की संभावनाएं कम हो जाती हैं। साथ ही कोई भी अपराध घटित होने पर अपराधियों की पहचान में भी काफी अहम सुराग मिल जाते हैं।



मौजूदा समय में आधुनिक तकनीक हमारे पास हैं। यदि इसका सुचारू रूप से सही इस्तेमाल किया जाए तो अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी। नाकों के साथ अब पुलिस वाहनों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा सकेगी। -एसपी नितिका गहलोत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें