फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 05 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के बच्चे को जन्म देने के मामले में पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल कुमार गांव खेड़ी बत्तर का रहने वाला है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया था कि 21 मार्च को उसकी बेटी ने कमर दर्द बताया। वह उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची तो उसके गर्भवती होने का पता चला। किसी अज्ञात ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। एमसीएच यूनिट में डिलीवरी करवाई गई। नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची थी। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली थी।
परिजनों ने बच्चा रखने से इंकार कर दिया। इसके बाद 23 मार्च को बच्चे को जिला बाल संरक्षण इकाई टीम को सौंपा गया। उन्होंने बच्चे को केयर टेकर की देखरेख में रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया। 28 मार्च को पीजीआई से बच्चे की मृत्यु होने की सूचना मिलने पर पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

दादरी सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतबीर सिंह व उनकी टीम ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें